पौड़ी गढवाल में 37 आदमखोरों को मारने वाले जॉय हुकिल बनेंगे होमस्टे के ब्रांडएम्बेस्डर##जनपद गढवाल में आज33रोगी आईसेलेशन में29 क्वारंटाइन।पढिएJanswar.Comमें।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जनपद के होमस्टे के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में 37 आदमखोर बाघों को मारकर लोगों को राहत की सांस दिलाने वाले जाॅय हुकिल को ब्रांड एम्बेसडर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। जिसके तहत जिलाधिकारी ने जाॅय हुकिल द्वारा होमस्टे बनाने हेतु पर्यटन विभाग को दान दी जाने वाली भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस स्थल पर खिर्सू में बने होमस्टे की तर्ज पर होमस्टे विकसित किया जायेगा, जिसमें जाॅय हुकिल बाहर से आने वाले होमस्टे पर्यटकों के साथ अपने नरभक्षी बाघों के शिकार में बिताये गये दिनों के अनुभव साझा करेंगे तथा उत्तराखण्ड के अन्य रहन-सहन, संस्कृति, परिवेश आदि की जानकारी भी देंगे। इससे क्षेत्र में पर्यटकों में उक्त तथ्यों को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी तथा इससे पर्यटन को गति मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि जनपद के अन्य होमस्टे पर भी जाॅय हुकिल के माध्यम से लोग पहुंच सकेंगे।
इस मौके पर जिलाधिकारी के साथ जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, जाॅय हुकिल, विनोद चैफिन सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।
 —————————————————————
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से आज दिनांक 31.07.2020 को समय अपराह्न 01ः00 बजे की रिर्पोट के अनुसार जनपद में आइसोलेशन व रेण्डम रूप से 10316 सैम्पल जांच हेतु भेजे गये, जिनमंे से 8723 नेगेटिव, 1383 लम्बित तथा 210 एक्टिव थे। एक्टिव केस 210 में से 187 ठीक हुए, 04 की मृत्यु हुई, जबकि 19 अभी एक्टिव है।
जनपद में वर्तमान समय में 33 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है, जो बेस अस्पताल कोटद्वार में है। कोविड केयर सेंटर के अन्तर्गत 20 लोग हैं, जिनमंे 06 नर्सिंग काॅलेज डोबश्रीकोट, 09 परमार्थ निकेतन स्वार्गाश्रम ट्रस्ट, 05 सीसीसी कोड़िया कैम्प मंे है।
जनपद में 29 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है, जिनमें 02 होटल कार्बेट पैराडाइज, 06  जी.एम.वी.एन. पौड़ी, 16 जूनियर हाईस्कूल गस्टरगंज, 05 होटल रिलेक्स कोटद्वार में क्वारंटाइन पर है।
आइसोलेशन से भर्ती 384 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया, जिनमें से 318 के निगेटिव, 13 के लंबित तथा 53 की पाॅजिटिव रिपोर्ट आया। वहीं क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 9932 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा गया, जिनमें से 8405 के निगेटिव, 1370 के लंबित तथा 157 पाॅजिटिव (जिसमें 02 संक्रमित जनपद टिहरी जनपद के) रिपोर्ट आया। जनपद में 4728 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया  है।  
जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों द्वारा क्वारंटाइन पर निवासरत लोगों कोे उचित समयावधि तक क्वारंटाइन पर रहने की आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *