पर्यटन विभाग द्वार सात दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव गंगा रिसॉर्ट मुनिकीरेती में प्रारम्भ-www.janswar.com

नागेन्द्र प्रसाद रतूड़ी

पर्यटन विभाग द्वार सात दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव गंगा रिसॉर्ट मुनिकीरेती में प्रारम्भ

आज से उत्तराखंड की योग नगरी ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की शुरुआत हो रही है। सुबह से ही पावन गंगा के किनारे छह प्रमुख योग संस्थानों के कुशल निरीक्षण में योग सत्र की शुरुआत हुई। देश विदेश से आये लोगों ने योग सत्र में हिस्सा लिया। योग के बाद आज आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से एक ध्यान सत्र का आयोजन भी किया गया। इसके बाद दिन भर योग महोत्सव में कई सत्र होंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शाम को इस महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। उत्तराखंड पर्यटन विभाग की तरफ से आयोजित यह योग महोत्सव सात मार्च तक चलेगा।

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2023 में 6 प्रतिष्ठित योग संस्थान भाग ले रहे हैं

ईशा फाउंडेशन,आर्ट ऑफ लिविंग
रमामणि अयंगर स्मृति योग संस्थान
कैवल्यधाम,कृष्णमाचार्य योग मंदिरम
शिवानंद योग वेदांत सेंटर,

महोत्सव में शामिल प्रमुख योग गुरु

ईशा फाउंडेशन,अमर कुमार सिंह,दर्शनी थापा

आर्ट ऑफ लिविंग

अजय मुनि,स्वाति रावत

रमामणि अयंगर स्मृति योग संस्थान-
एकता,एंजलो

कैवल्यधाम-
वी पी सिंह

कृष्णमाचार्य योग मंदिरम
निर्मला देवी,अरुल प्रिंस

शिवानंद योग वेदांत सेंटर
मारिया पॉली,नंदलाला

महोत्सव में परिचर्चा सत्र
2 मार्च 2023

विषय : “उत्तराखंड : विश्व की योग राजधानी”

स्पीकर : दिलराज प्रीत कौर, मारिया पॉली, डॉ उर्मिला पांडे, डॉ प्रिया आहूजा

3 मार्च 2023

विषय : “बॉडी माइंड एंड सोल-द ट्रायंगल ऑफ लाइफ”

स्पीकर : सिद्धार्थ कृष्णा, विराट चिरानिया, नंदलाला, डॉ नवदीप जोशी

4 मार्च 2023

विषय : “हेल्दी डाइट फॉर हेल्दी बॉडी माइंड एंड सोल”

स्पीकर : प्रोफेसर वीके अग्निहोत्री, डॉ मन्नत मरवाह, डॉ वैदेही देवधर, उर्वशी चुघ

5 मार्च 2023

विषय व “आयुर्वेद : द साइंस ऑफ लाइफ”

स्पीकर : प्रोफेसर सुनील जोशी, प्रोफेसर एच एम चंदोला, डॉ जे एन नॉटियाल, डॉ संजीवन देवधर

6 मार्च 2023

विषय – “या देवी सर्व भूतेशु : विमेन टेकिंग योगा टू न्यू हाइट्स”

स्पीकर : दिलराज प्रीत कौर, डॉ प्रिया आहुजा, एकता, बीके आरती

सांस्कृतिक कार्यक्रम

1 मार्च 2023

शास्त्रीय नृत्य – कलाकार : रागिनी मक्कड़
बांसुरी वादन – कलाकार : सुजीत गुप्ता
ड्रोन शो

2 मार्च 2023

सीता स्वयंवर : म्यूजिकल सागा
कलाकार : अनुज मिश्रा
पंजाबी नृत्य

3 मार्च 2023

राधाकृष्ण महारास -नृत्य व संगीत
कलाकार : राहुल महारास ग्रुप

4 मार्च 2023

हिमाचली लोक बैंड शो

5 मार्च 2023

लेजर शो
मैहर बैंड लाइव शो
नृत्य प्रदर्शन -मिरेकल ऑन व्हील्स

6 मार्च 2023

पांडव द लाइव शो

7 मार्च 2023
फ्यूजन होली पोर्टरेल

सातों दिन शाम को गंगा आरती का आयोजन