पंजाब राज्य की विधानसभा के लिए 20 फरवरी 2022 (रविवार) को होगा मतदान #पौड़ी गढवाल में पांच पोलिंग बूथों का विस्तारीकरण हुआ।Janswar.com

विधानसभा-2022 चुनाव हेतु जनपद पौड़ी गढ़वाल के 05 बूथों का विस्तारीकरण किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि जनपद के 02 बूथ क्षतिग्रस्त तथा 03 बूथों में 1250 से अधिक मतदाता होने के चलते सहायक बूथ बनाये गए हैं। कहा इन बूथों का विस्तारीकरण हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों के प्रस्तावों को आयोग का अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सहायक मतदेय स्थलों में तत्काल बीएलओ की नियुक्ति करते हुए समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने कहा कि विधानसभा चैबट्टाखाल, लैंसडाउन तथा कोटद्वार के बूथों का परिवर्तन किया गया है। कहा कि चैबट्टाखाल 49- खाल्यूंडांडा मतदेय स्थल भवन का नाम राउमावि खाल्यूंडांडा तथा कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत 11-पदमपुर सुखरौं का परिवर्तन कर गुरुरामराय पब्लिक स्कूल पदमपुर सुखरौं कक्ष संख्या-4 हो गया है। वहीं 1250 से अधिक मतदाता होने के चलते लैंसडाउन विधानसभा के अंतर्गत लैंसडाउन-08 का सहायक मतदेय स्थल लैंसडाउन कक्ष संख्या-2, कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत 12- पदमपुर कक्ष संख्या-4 का सहायक बूथ 12अ पदमपुर कक्ष संख्या-5 तथा 119 कलालघाटी प्रथम दक्षिणी भाग का सहायक बूथ 119अ कलालघाटी कक्ष संख्या-2 को बनाया गया है। जनपद पौड़ी गढ़वाल में 944 बूथों में 03 बूथ बढ़ाये गए हैं, वर्तमान में कुल 947 पोलिंग बूथ स्थापित किये गए हैं।


पंजाब राज्य की विधानसभा के लिए 20 फरवरी 2022 (रविवार) को आम चुनाव

निर्वाचन आयोग ने उपलब्ध कराए गए सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद 8 जनवरी 2022 को पंजाब राज्य की विधानसभा के लिए वर्ष 2022 में होने वाले आम चुनावों की घोषणा की है, जिसके तहत चुनाव की अधिसूचना 21 जनवरी 2022 को जारी की जानी है और मतदान 14 फरवरी 2022 को होना है।

आयोग को राज्य सरकार, राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों की ओर से कई अनुरोध – पत्र प्राप्त हुए हैं, जिसमें 16 फरवरी 2022 को मनाए जाने वाले श्री गुरु रविदास जी जयंती समारोह में भाग लेने के लिए पंजाब से बड़ी संख्या में भक्तों की वाराणसी आवाजाही के संबंध में ध्यान आकर्षित किया गया है। उनलोगों द्वारा इस तथ्य की ओर भी ध्यान दिलाया गया है कि समारोह के दिन से लगभग एक सप्ताह पहले बड़ी संख्या में भक्त वाराणसी की ओर रवाना होना शुरू कर देते हैं और मतदान का दिन 14 फरवरी 2022 को रखे जाने से बड़ी संख्या में मतदाता मतदान से वंचित रह जाएंगे। इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने मतदान की तिथि को बदलकर 16 फरवरी 2022 के कुछ दिनों बाद रखने का अनुरोध किया है। आयोग ने इस संबंध में राज्य सरकार और पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी से भी जानकारी ली है।

इन अनुरोध – पत्रों, राज्य सरकार और मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा दी गई जानकारियों, पूर्व के निर्णयों और इस विषयसे संबंधित विभिन्न पहलुओं और परिस्थितियों की वजह से सामने आए इन नए तथ्यों पर विचार करने के बाद, अब आयोग ने पंजाब की विधानसभा के आम चुनावों को निम्नलिखित तरीके से पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया है:

  1. अधिसूचना जारी करने की तिथि: 25 जनवरी 2022 (मंगलवार)
  2. नामांकन की अंतिम तिथि: 1 फरवरी 2022 (मंगलवार)
  3. नामांकन की जांच की तिथि: 2 फरवरी 2022 (बुधवार)
  4. नामांकन वापस लेने की तिथि: 4 फरवरी 2022 (शुक्रवार)
  5. मतदान की तिथि : 20 फरवरी 2022 (रविवार)

6.मतगणना 10 मार्च 2022 (गुरुवार) को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *