निर्वाचन आयोग ने चुनाव रैलियों व रोड़ शो पर 31जनवरी तक प्रतिबंध लगाया।#भारतीय डाक : संकल्‍प@75 – महिला सशक्‍तीकरण”# राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 161.16  करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।Janswar.com

-अरुणाभ रतूड़ी

निर्वाचन आयोग ने रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध 31 जनवरी, 2022 तक बढ़ाया

राजनीतिक दलों या चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सार्वजनिक बैठकों को चरण 1 के लिए 28 जनवरी, 2022 से और चरण 2 के लिए 1 फरवरी, 2022 से छूट दी गई है।

घर-घर जाकर प्रचार अभियान के लिए व्यक्तियों की सीमा 5 से बढ़ाकर 10 व्यक्ति।

कोविड प्रतिबंधों के साथ निर्दिष्ट खुले स्थानों पर प्रचार के लिए वीडियो वैन की अनुमति।

भारत निर्वाचन आयोग ने आज वर्चुअल रूप में भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव के साथ समीक्षा बैठक की। आयोग ने गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों, मुख्य चुनाव अधिकारियों और स्वास्थ्य सचिवों के साथ वर्चुअल बैठकें कीं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुशील चंद्रा,निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार और श्री अनूप चंद्र पांडे के साथ महासचिव और संबंधित उप चुनाव आयुक्तों ने चुनाव होने वाले पांच राज्यों में  कोविड महामारी की वर्तमान स्थिति और अनुमानित रुझानों के संबंध में व्यापक समीक्षा बैठक की। आयोग ने मतदान कर्मियों के बीच पात्र व्यक्तियों के सन्दर्भ में पहली, दूसरी और बूस्टर खुराक के टीकाकरण को तेजी से पूरा करने के लिए टीकाकरण की स्थिति और कार्य योजना की भी समीक्षा की। आयोग ने मौजूदा स्थिति के मद्देनजर चुनाव-रैलियों के लिए प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार किया।

इन अधिकारियों से इनपुट और जमीनी रिपोर्ट पर विचार करने के बाद, आयोग ने पहले दो चरणों में अभियान-अवधि की आवश्यकताओं पर भी विचार किया।चरण 1के लिए 27जनवरी, 2022को और चरण 2के लिए 31जनवरी, 2022को उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जायेगा।

वर्तमान स्थिति, तथ्यों और परिस्थितियों के साथ-साथ इन बैठकों में प्राप्त इनपुट पर विचार करने के बाद, आयोग ने निम्न निर्णय लिए हैं:

(1) 31जनवरी, 2022तक कोई रोड शो, पद-यात्रा, साइकिल/बाइक/वाहन रैली और जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी।

(2) चरण 1के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नाम को 27जनवरी, 2022को अंतिम रूप दिया जाएगा, आयोग ने संबंधित राजनीतिक दलों या चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को निर्दिष्ट खुले स्थानों पर अधिकतम 500व्यक्तियों या स्थानों की अधिकतम क्षमता के 50प्रतिशतया एसडीएमए द्वारा निर्धारित सीमा, इनमें से जो भी कम हो, के साथ 28जनवरी, 2022से 8फरवरी, 2022तक (मौन अवधि को छोड़कर)बैठकों की अनुमति देने का निर्णय लिया है।

(3) चरण 2के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नाम को 31जनवरी 2012को अंतिम रूप दिया जाएगा, आयोग ने संबंधित राजनीतिक दलों या चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों कोनिर्दिष्ट खुले स्थानों पर अधिकतम 500व्यक्तियों या स्थानों की अधिकतम क्षमता के 50प्रतिशतया एसडीएमए द्वारा निर्धारित सीमा, इनमें से जो भी कम हो, के साथ 1फरवरी, 2022से 12फरवरी, 2022तक (मौन अवधि को छोड़कर)बैठकों की अनुमति देने का निर्णय लिया है।

(4) आयोग ने घर-घर जाकर प्रचार करने की सीमा भी बढ़ा दी है। घर-घर जाकर अभियान चलाने के लिए अब 5व्यक्तियों के स्थान पर सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर 10व्यक्तियों की अनुमति दी जाएगी। घर-घर जाकर अभियान चलाने के अन्य निर्देश जारी रहेंगे।

5) आयोग ने पहले ही राजनीतिक दलों को छूट दी है कि उन्हें अधिकतम 300व्यक्तियों की इनडोर बैठकें या हॉल की क्षमता का 50प्रतिशतया एसडीएमए द्वारा निर्धारित सीमा के तहत बैठकों की अनुमति है।

(6) आयोग ने चुनाव वाले राज्यों में सामान्य कोविड प्रतिबंधों के साथ निर्दिष्ट खुले स्थानों पर अधिकतम 500दर्शकों या इन स्थानों की 50प्रतिशत क्षमता या एसडीएमए द्वारा निर्धारित सीमा, जो भी कम हो, के साथ प्रचार के लिए वीडियो वैन की अनुमति दी है। शर्त यह है कि जनता की सुविधा और यातायात के सुचारू प्रवाह में कोई बाधा नहो। (इस संबंध में मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को अलग से निर्देश भेजे जा रहे हैं)।

(7) राजनीतिक दल और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार,चुनाव से जुड़ी गतिविधियों के दौरान सभी अवसरों पर कोविड के उचित व्यवहार और दिशा-निर्देशों तथा आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

(8) उक्त प्रयोजनों के लिए निर्दिष्ट स्थानों की पहचान करना और अग्रिम रूप से सूचित करना संबंधित डीईओ की जिम्मेदारी होगी।

(9) 8जनवरी, 2022को जारी चुनावों के संचालन के लिए संशोधित व्यापक दिशानिर्देश, 2022में निहित सभी शेष प्रतिबंध लागू रहेंगे।

सभी संबंधित राज्य/जिला प्राधिकरण इन निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

आयोग बाद की तारीख में इन निर्देशों की समीक्षा करेगा।

—————————————————-

भारतीय डाक : संकल्‍प@75 – महिला सशक्‍तीकरण”

भारतीय डाक गणतंत्र दिवस की अपनी झांकी के माध्‍यम से महिला सशक्‍तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएगा

यह झांकी, भारतीय डाक की व्‍यापक पहुंच और आधुनिक चेहरे को दर्शाएगी

हाल ही में आयोजित किए गए प्रधानमंत्री के नाम ‘’75 लाख पोस्‍टकार्ड अभियान’’ को भी दर्शाया जाएगा।

भारतीय डाक पिछले 167 वर्षों से देश की सेवा कर रहा है। विभाग, पूर्ण समर्पण भाव और अदम्य उत्साह से सेवाएं प्रदान करते हुए देश के कोने-कोने तक लोगों को डाक, वित्‍तीय एवं सरकारी सेवाएं मुहैया कराता है। देश अपनी स्वतन्त्रता की पचहत्तरवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस कड़ी में भारतीय डाक, गणतंत्र दिवस की अपनी इस झांकी के माध्‍यम से, अपने डाकघरों में तथा इनके माध्‍यम से महिला सशक्‍तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है।

भारतीय डाक की गणतंत्र दिवस की झांकी का विषय “भारतीय डाक : संकल्‍प@75 – महिला सशक्‍तीकरण” है। 

 

————————————————–

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 161.16  करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

बीते चौबीस घंटों में 67 लाख से अधिक टीके लगाए गए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 93.31 प्रतिशत

पिछले 24 घंटों में 3,37,704 नए मामले सामने आए

अब तक 10,050 ओमिक्रॉन के मामले सामने आए,कल के मुकाबले 3.69 प्रतिशत की वृद्धि

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 21,13,365 है

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 16.65 प्रतिशत है

Posted Date:- Jan 22, 2022

पिछले 24 घंटों में 67 लाख से अधिक (67,49,746)वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 161.16 करोड़ (1,61,16,60,078से अधिक हो गया।इस उपलब्धि को 1,73,78,364 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,91,589
दूसरी खुराक 98,10,494
प्रीकॉशन खुराक 25,79,571
 

 

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 1,83,90,455
दूसरी खुराक 1,71,19,331
प्रीकॉशन खुराक 24,69,995
  15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 4,06,33,023
 

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 53,26,20,729
दूसरी खुराक 38,40,43,892
 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 19,88,04,364
दूसरी खुराक 16,52,80,537
 

 

 

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहली खुराक 12,38,94,416
दूसरी खुराक 10,32,17,344
प्रीकॉशन खुराक 24,04,338
    प्रीकॉशन खुराक 74,53,904
कुल 1,61,16,60,078

पिछले 24 घंटों में 2,42,676 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,63,01,482हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 93.31 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 3,37,704 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 21,13,365 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 5.43 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 19,60,954 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 71.34 करोड़ (71,34,99,892जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिकपुष्टिवालेमामलोंकीदर16.65प्रतिशतहै, दैनिकरूपसेपुष्टिवालेमामलोंकीदर17.22प्रतिशतहै।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *