दुख:द दुर्घटना-केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहे आर्यन एविएशन हॉलिकॉप्टर दुर्घटना में 07 लोगों की मृत्यु-www.janswar.com

-नागेन्द्र प्रसाद रतूड़ी

केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहे आर्यन एविएशन हॉलिकॉप्टर दुर्घटना में 07 लोगों की मृत्यु

़केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहे आर्यन एविएशन हॉलीकॉप्टर आज दुर्घटना ग्रस्त हो गया जिसमें सात लोगों कीमृत्यु हो गयी है                           अपर सचिव तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागरिक उड्डयन श्री सी रविशंकर ने मीडिया को जानकारी दी कि मंगलवार को केदारनाथ से गुप्तकाशी को जा रहे आर्यन एविएशन हेलीकॉप्टर कंपनी के हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना में पायलट सहित 7 लोगों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है। दुर्घटना मंगलवार को प्रातः लगभग 11ः40 बजे हुई। मृतकों में पायलट कैप्टन अनिल (मुंबई निवासी) सहित कुल 07 यात्री थे।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागरिक उड्डयन ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की पूरी जानकारी जांच के बाद ही प्राप्त होगी। जिलाधिकारी स्तर पर जांच बिठाई गई है। एस डी आर एफ तथा पुलिस की टीम द्वारा घटनास्थल पर रेस्क्यू व रिकवरी ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है।
इस अवसर पर सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी भी उपस्थित थे।

उत्तराखण्ड पुलिस के अनुसार  हेलिकॉप्टर दुर्घटमा में मृतकों के नाम निम्नवत् है।

1-अनिल सिंह पायलट-आयु ,57 वर्ष मुम्बई महाराष्ट्र।

2-श्रीमती उर्वी बराड़ आयु-25 वर्ष भाव नगर गुजरात।
3-श्रीमती कृति बराड़ आयु-30 वर्ष भाव नगर गुजरात।
4-श्रीमती पूर्वा रामानुज आयु- 26 वर्ष भाव नगर गुजरात।
5-श्रीमती सुजाता आयु- 56 वर्ष अन्ना नगर चेन्नई
6-श्रीमती कला आयु- 50 वर्ष अन्ना नगर चेन्नई।
7-श्री प्रेम कुमार आयु- 63 वर्ष अन्ना नगर चेन्नई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *