(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)
दिल्ली एनसीआर में प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन उदयपुर मण्डल (दिल्ली पंजीकृत) के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न।
दिल्ली:- दिल्ली एनसीआर में प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन उदयपुर मण्डल (गढ़वाल) दिल्ली (पंजीकृत) के द्विवार्षिक चुनाव गढ़वाल भवन के अलकनन्दा सभागार में सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी श्री मोहन लाल शर्मा, श्री शैलेश शर्मा, श्री राजेन्द्र कैन्तुरा और श्री डा. विपिन पयाल की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से सम्पन्न हुई।
चुनाव के परिणामस्वरूप मण्डल के निम्नलिखित पदाधिकारी चुने गये:
- अध्यक्ष: जितेन्द्र कुकरेती
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष: देवेन्द्र राणा
- कनिष्ठ उपाध्यक्ष: अनिल कण्डवाल
- महासचिव: सुभाष बैलवाल
- वरिष्ठ सचिव: प्यारे लाल कण्डवाल
- कनिष्ठ सचिव: नन्द किशोर कण्डवाल
- कोषाध्यक्ष: अंकित ग्वाडी
- सांस्कृतिक सचिव: उमाशंकर कपरुवाण
- संगठन सचिव: सतेश्वर प्रसाद जोशी
- निरिक्षक: जोगेन्द्र सिंह राणा
कार्यकारिणी के सदस्यों में देवेन्द्र जोशी, मनोहर लाल शर्मा, सतेन्द्र असवाल, राजाराम कण्डवाल, दर्शन लाल पेटवाल, नरेन्द्र भण्डारी और प्रदीप कुकरेती चुने गये।
चुनाव से पूर्व आयोजित आम सभा में वक्ताओं ने अपने विचार रखे और यमकेश्वर वासियों ने मण्डल के हितों के लिए अपने सुझाव दिए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद की जा रही है कि वे मण्डल के विकास और उत्थान के लिए काम करेंगे