जीतसिंह नेगी व ओंकारदास के निमित्त पेड़ लगाने से प्रारम्भ होगा हरेला वृक्षारोपण##युवक ने लगायी फांसी##मकान गिरने से तीन परिवार बेघर।##पौड़ी जनपद में कोविड 19 की स्थिति।पढिए Janswar.Comमें।

लोकगायक जीत सिंह नेगी, हीरा सिंह राणा और ढोल वादक ओंकार दास के निमित्त पौधे के साथ प्रारम्भ होगा हरेला।

उत्तराखंड की दिवंगत विभूतियों के निमित्त बनेगा स्मृति वन।
धाद के प्रस्ताव पर शासन की मोहर।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे हरेला पर स्मृत्ति वन के पहले पौधे का रोपण।

उत्तरखण्ड की दिवंगत विभूतियों के निमित्त स्मृति वन की आधारशिला के साथ इस वर्ष हरेला के पहले पौधे का रोपण मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। प्रख्यात लोकगायक जीत सिंह नेगी, हीरा सिंह राणा और ढोलवादक ओंकार दास की स्मृति में पौधा लगाकर मुख्यमंत्री उत्तराखंड इसका शुभारम्भ करेंगे। धाद के प्रस्ताव को शासन की औपचारिक सहमति मिलने के पश्चात इस दिशा में काम प्रारम्भ हो गया है। मालदेवता में चयनित स्थल पर वन भूमि में पौधों का एक स्मृति वन जन सहभागिता से तैयार किया जायेगा। इस विषय की जानकारी देते हुए धाद के सचिव तन्मय ममगाईं ने बताया कि इस वर्ष हरेला उत्तराखण्ड के कृषकों और उत्पादन के निमित्त रहेगा। “वृक्ष लगाकर धरा सजाएं अन्न हिमालय का अपनाएं” इस वर्ष हरेला की थीम होगी। साथ ही उत्तराखंड के उत्पादों के समर्थन में प्रदेश के बाहर भी तमाम प्रवासी उत्तराखंडी संस्थाओ के साथ उत्तराखंडी अन्न के उपयोग और उपभोग की मुहिम के साथ हरेला मनाया जाएगा। जिसके लिए पांच अनाजों की फंची प्रारम्भ की गयी है। उत्तराखण्ड की विभिन्न सहकारी और स्वायत्त संस्थाओं के सहयोग से इसे आम समाज के लिए उपलब्ध कराया गया है।
उन्होने बताया कि धाद द्वारा उत्तराखंड की दिवंगत विभूतियों के निमित्त स्मृत्ति वन के प्रस्ताव को शासन ने सहमति दे दी है और आगमी 16 जुलाई को हरेला का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। स्मृति वन में उन महान लोगों की स्मृतियों में पौधे लगाए जाएंगे जिनका उत्तराखंड के इतिहास, समाज, संस्कृति, लोकजीवन, भाषा, साहित्य में किसी प्रकार का भी सामाजिक योगदान रहा है।इसमें ब्रिटिशकाल से लेकर वर्तमान तक के लगभग 50 प्रमुख लोग शामिल हैं।
स्मृति वन में प्रथम चरण में उत्तराखंड में विशेष योगदान करने वाले दिवंगत विभूतियों जीत सिंह नेगी, हीरा सिंह राणा, ओंकार दास,चंद्र सिंह गढ़वाली, श्रीदेव सुमन, जॉर्ज ग्रियर्सन,कबूतरी देवी, शेर दा अनपढ़, जयानंद भारती, शैलेश मटियानी, राहुल सांकृत्यायन, गिरीश तिवारी गिर्दा, बीर सिंह ठाकुर, बुद्धिवल्लभ थपलियाल, चारु चंद्र चंदोला के निमित्त पौधे लगाए जाएंगे। तत्पश्चात हरेला माह में यह सूची समाज के सहयोग से तैयार की जाएगी और जन सहभागिता के साथ इस वन को विकसित करने का कार्य किया जाएगा।
हरेला का समापन घी संग्रान्द पर पर्वतीय भोजन के पर्व के साथ होगा। कोविड के प्रभाव के चलते पर्व सादगी और शारीरिक दूरी के साथ आयोजित होगा। साथ ही उत्तराखण्ड में श्रेष्ठ उत्पादकता और कृषि के लिए जसोदा नवानी हरेला सम्मान प्रदान किया जाएगा। संस्थागत स्तर पर दिया जाने वाला यह सबसे बड़ा सम्मान है जिसमें सम्मानित व्यक्ति को रु. 51 हज़ार की राशि, अंगवस्त्रम और मानपत्र प्रदान किया जाता है।

——————————————————————–

देहरादून: देहरादून के ऋषि विहार में आज एक 24 वर्षीय युबक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । सूचना पर वसंत विहार थाना की पुलिस पहुंची तो जानकारी करने पर पता चला कि मृतक BCA की पढ़ाई करने का बाद वेबसाइट का काम करता था और लॉक डाउन के बाद से घर मे ही था । वही पुलिस को घरवालों से यह जानकारी भी मिली कि मृतक पब्जी गेम खेलने का शौकीन था और देर रात तक गेम खेलता रहता था । वही जानकारी मिली कि आज सुबह जब मृतक की माँ उसे उठाने गई तो वह फंदे पर झूलता हुआ मिले ।आनन फानन में मृतक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे म्रत्यु घोषित कर दिया । वही पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है ।

———————————————————————

यमकेश्वर:- ग्राम प्रधान चन्द्र मोहन सिंह रौथान ने बताया कि  इस वर्ष शुरुवाती बरसात यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत घाईखाल के ग्राम सिगड्डी के तीन परिवारों के लिए आफत बनकर बरसी है। इस बरसात में जहां गोविंद सिंह पुत्र देशराज सिंह के मकान का छत गिर गई। वहीं रामचंद्र पुत्र हरी सिंह और जगनमोहन सिंह पुत्र गोविंद सिंह का पूरा मकान ही ढह गया। शुक्र रहा कि घटना के समय परिवार का कोई भी सदस्य घर के अंदर नहीं था।और बड़ी अनहोनी होने से बच गया। मगर अब जगनमोहन व रामचंद्र का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए है। और खतरों के बीच गोविंद का परिवार, घर के बचे हुए कमरे में रहन बसेरा कर रहा है। ये लोग शासन प्रशासन से मदद की आश लगाए बैठे है। मगर अभी तक इनकी कोई मदद नहीं हो पाई है। ग्राम प्रधान चन्द्र मोहन सिंह रौथान के अनुसार ग्राम पंचायत घाईखाल में 90 प्रतिशत लोग बीपीएल श्रेणी से है। इनमे से कई लोगो ने पिछले कई सालों से प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु आवेदन किया था। कुछ लोगों का तो जियो टैग भी हो रखा था। जिनमें रामचंद्र व जगनमोहन का आवास भी शामिल है।परन्तु अभी तक इन लोगो को आवास की सुविधा नहीं मिल पाई। सरकार। अभी तो बरसात की शुरुवात ही है। आगे जब बरसात अपनी चरम सीमा पर होगी तो अन्य लोगो के साथ भी इस तरह की बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती है।ग्राम प्रधान ने शासन प्रशासन से इन लोगो के आवास जल्दी से जल्दी बनाने की मांग की है। और साथ ही साथ इन तीनों पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।

—————————————————————-

जनपद में कोरोना वायरस कोविड-19 के सक्रमण से रोकथाम एवं बचाव हेतु जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए सक्रियता से कार्य में जुटी है। लाॅक डाउन को लेकर जनपद में जिला मजिस्टेªट श्री धीराज सिह गर्ब्याल द्वारा जारी अधिसूचना का अनुपालन संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गम्भीरता से संपादित किया जा रहा है। जनपद के समस्त क्षेत्रों में जनपद वासियों ने अपने बाजार/क्षेत्रान्तर्गत दुकानों से सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए, आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से आज दिनांक 13.07.2020 को समय अपराह्न 01ः00 बजे की रिर्पोट के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में 08 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। आइसोलेशन में भर्ती रोगी इस प्रकार है 01 बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर तथा 07 बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है।
जबकि जनपद में 51 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है, जिनमें 08 होटल कार्बेट पैराडाइज, 04 पैरामाउंट होटल, 08 जी.एम.वी.एन पौड़ी, 03 भारत भूमि कोटद्वार, 24 पी.जी. काॅलेज कोटद्वार तथा 04 होटल रिलेक्स कोटद्वार में क्वारंटाइन पर है। जनपद से अब तक आइसोलेशन से भर्ती 380 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया, जिनमें से 313 के निगेटिव, 17 के लंबित तथा 50 की पाॅजिटिव रिपोर्ट आया। वहीं क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 6918 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा गया, जिनमें से 5047 के निगेटिव, 1752 के लंबित तथा 119 पाॅजिटिव (जिसमें 02 संक्रमित जनपद टिहरी जनपद के) रिपोर्ट आया। जनपद में 4320 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया  है।  
जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों द्वारा क्वारंटाइन पर निवासरत लोगों कोे उचित समयावधि तक क्वारंटाइन पर रहने की आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही नियत समय पर खाॅसी, जुखाम, बुखार, कफ, साॅस की तकलीफ आदि रोग की लक्षण होने पर करीब के स्वास्थ्य केन्द्र अथवा आपदा कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 01368-221840, तथा वार रूम कोविड 19 दूरभाष नम्बर 01368-222213, पर सूचित करने की निर्देश दी गई। जबकि ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारियांें को भी क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल सूचना देने को निर्देशित की गई है।

———————————————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *