Arunabh raturi.janswar.com

थाना चकराता क्षेत्रान्तर्गत कैंट रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन से SDRF ने रेस्क्यू कर 02 को निकाला सुरक्षित।

जनपद देहरादून:- आज प्रातः लगभग 02:00 बजे थाना चकराता द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कैंट रोड के पास एक कार अनियंत्रित होकर रोड पर ही पलट गई है।

उक्त सूचना पर SI आशीष त्यागी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। 

उक्त वाहन कार (HR 33D 2017) में 02 लोग प्रवीण चहल व अमित राठी सवार थे जो रोहतक, हरियाणा से यहाँ आये हुए थे।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर दोनों सवारों को गाड़ी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!