-अरुणाभ रतूड़ी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढवाल के पत्रसंख्या -ST-SSP 34/2021 दिनॉंक- 30 दिसम्बर 2021 के अनुसार मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक कमलमोहन भण्डारी का स्थानान्तरण कोतवाली नयी टिहरी हो गया उनका स्थान निरीक्षक रितेश शाह लेंगे।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नयी टिहरी निरीक्षक देवेन्द्र रावत को विधानसभा चुनाव सैल का प्रभारी बनाया गया।निरीक्षक देवराज शर्मा पुलिस लाईन से सीआईयू के प्रभारी बनाये गये।उप निरीक्षक नवीन जुराल थानाध्यक्ष कैम्पटी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक चम्बा बनाया गया,उनके स्थान पर पुलिस लाईन से उप निरीक्षक अजयशाह को थानाध्यक्ष कैम्पटी बनाया गया। थाना मुनिकीरेती में कार्यरत उपनिरीक्षक सचिन पुण्डीर को पुलिस चौकी ढालवाला स्थानान्तरित किया गया।उनके स्थान पर ढालवाला से उपनिरीक्षक पिंकी तोमर को भेजा गया।उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह को पुलिस लाईन से थाना कीर्तिनगर स्थानान्तरित किया गया।कोतवाली कीर्तिनगर में तैनात उप निरीक्षक धनराज सिंह को उसी कोतवाली में वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया।वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली कीर्तिनगर कुलदीप शाह को कोतवाली नयी टिहरी,
उपनिरीक्षक अमर चड्डा को पुलिस लाईन से थाना चम्बा, उपनिरीक्षक नवीन नौटियाल को पुलिस लाईन से लम्बगांव, उपनिरीक्षक शमशेर अली को कोतवाली कीर्तिनगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरेन्द्र नगर व.उपनिरीक्षक थाना चम्बा से अनिरुद्ध मैठाणी को थाना देव प्रयाग स्थानान्तरित किया गया।