चार माह में शत प्रतिशत वैक्सीनैशन : मुख्यमंत्री।# महिला हॉकी टीम की वंदना कटारिया से मुख्यमंत्री ने वर्चुअल बात कर टीम को बधाई दी।#21 दिसम्बर, 2021 को तहसील यमकेश्वर में तहसील दिवस का आयोजन होगा।-Janswar.com

-अरुणाभ रतूड़ी
चार माह में शत प्रतिशत वैक्सीनैशन : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेगा वैक्सीनैशन कैम्प का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने त्यागी रोड स्थित संत निरंकारी भवन में मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद थे। 

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रहा सबसे बङा कोविड टीकाकरण अभियान             मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में विश्व का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के दूरस्थ आर तक कैम्प लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। चार माह में प्रदेश में शत प्रतिशत कोविड-19 वैक्सीनेशन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने टीकाकरण के लिए आए लोगों से मिलकर उनका हालचाल पूछा। 

   स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा की संत निरंकारी भवन में आज 01 हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। आज प्रदेश में डेढ़ लाख कोविड वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 750 कैम्प लगाए गए हैं।   इस अवसर पर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

————————————————

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से टोकियो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाली भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया से बात कर शानदार प्रदर्शन के लिए वंदना एवं महिला हॉकी टीम में प्रतिभाग करने वाली सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मनोबल बनाए रखने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा की वंदना कटारिया के शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का मान सम्मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने वंदना को टोकियो से वापस आते ही मुख्यमंत्री आवास में मिलने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा की खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है। जिसमें विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा दी जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाङी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिये जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वंदना कटारिया को तीलू रोतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वंदना कटारिया के भाई श्री सौरभ कटारिया से भी फोन से वार्ता कर वंदना के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी।
भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने उनके उत्साह वर्धन पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सचिव श्री हरि चंद्र सेमवाल भी उपस्थित थे।


जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने जन समस्याओं के निस्तारण के लिये माह अगस्त, 2021 से दिसम्बर, 2021 तक जनपद के विभिन्न तहसीलों में आयोजित होने वाले तहसील दिवसों का रोस्टर जारी किया।
निर्धारित रोस्टर के अनुसार दिनांक 17 अगस्त, 2021 को तहसील कोटद्वार, 07 सितम्बर, 2021 को पौड़ी, 21 सितम्बर, 2021 को श्रीनगर, 05 अक्टूबर, 2021 को लैन्सडौन, 02 नवम्बर, 2021 को धुमाकोट, 16 नवम्बर, 2021 को सतपुली, 07 दिसम्बर, 2021 को थलीसैंण तथा 21 दिसम्बर, 2021 को तहसील यमकेश्वर में तहसील दिवस का आयोजन कर जन समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तहसील दिवस के मौके पर उपस्थित रहने के निर्देश दिये, ताकि जन समस्याओं को सुनकर मौके पर ही उनका निस्तारण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *