गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय के संस्थापक समाज सेवी आनन्द सिंह बिष्ट (योगी जी के पिता)को फूलचट्टी में दी गयी अन्तिम विदाई।##स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखण्ड ने शोक संवेदना प्रकट की। janswar.com में कपिल रतूडी की रिपोर्ट।

गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय के संस्थापक समाज सेवी आनन्द सिंह बिष्ट (योगी जी के पिता)को फूलचट्टी में दी गयी अन्तिम विदाई।
कपिल रतूड़ी

यमकेश्वर। देश के सबसे तेज तर्रार मुख्यमंत्रियों में शुमार व उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मा.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता एवम यमकेश्वर क्षेत्र के समाजसेवी आनन्द सिंह बिष्ट आज पंचतत्व में विलीन हो गए। मोक्षदायिनी माँ गंगा एवम हिंवल नदी के संगमतट पर स्थित फूलचट्टी घाट पर आज उनका अंतिम संस्कार विधिवत मन्त्रोच्चारण के साथ किया गया।
कल सोमवार साय उनका पार्थिव शरीर को विशेष एम्बुलेंस द्वारा दिल्ली एम्स से उनके निवास स्थान पंचूर लाया गया था, जँहा आज सुबह उनके अंतिम दर्शन के बाद प्रातः आठ बजे उनकी शव यात्रा प्रारंभ हुई। फूलचट्टी स्थित शवदाह गृह में आज सुबह दस बजे योगगुरू स्वामी रामदेव के द्वारा मन्त्रोच्चारण के साथ उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ सम्पन हो गया।

समाजसेवी आनन्द सिंह बिष्ट के अंतिम संस्कार में राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल लोक सभा सांसद तीरथ सिंह रावत, केबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, मदन कौशिक,भाजपा जिलाध्यक्ष सम्पत सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल,यमकेश्वर ब्लाक प्रमुख आशा भट्ट,जेष्ठ ब्लाक प्रमुख दिनेश भट्ट, सक्षम के दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष चंद्रमोहन गौड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन बडोला, चिदानंद स्वामी, गुरूपाल बत्रा, सहित पारिवारिक सदस्य शामिल थे।

स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखण्ड ने शोक संवेदना प्रकट की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के पिताजी समाजसेवी आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड अपनी शोक संवेदना प्रकट करता है। स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड भगवान बदरी विशाल से दिवंगत आनंद सिंह बिष्ट की आत्मा की शांति की कामना करते हुए श्रीहरि से उन्हें अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता है, एवं इस दुख की घड़ी में ईश्वर से उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की जाती है
ॐ शान्ति शान्ति …….
????
विश्वजीत नेगी
अध्यक्ष
आशुतोष डिमरी
महासचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *