खेतों में  गुड़ाई करते हुए आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हुई दो में से एक महिला को हायर सेन्टर रेफर।

-अरुणाभ रतूडी़

 

खेतों में  गुड़ाई करते हुए आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हुई दो में से एक महिला को हायर सेन्टर रेफर।

नई टिहरी:(जनस्वर प्रतिनिधि):टिहरी की तहसील बड़कोट के  बचाण गांव की श्रीमती पूनम देवी पत्नी संजय सिंह व श्रीमती टीकम देवी मूसलाधार वर्षा में अपने खेत में धान की गुड़ाई कर रहीं थीं तभी आकाशीय बिजली गिरने से दोनों महिलाएं घायल हो गयीं। दोनों महिलाओं को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लाया गया जहां से गम्भीर रूप से झुलसी एक महिला को देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक रोहिल्ला ने उपजिलाधिकारी बड़कोट को तत्काल मौके पर जाकर घायल महिलाओं के समुचित उपचार की व्यवस्था करने और जरूरत पड़ने पर उन्हें नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं