(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)
क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी के साहित्यकारों को पुष्प गुच्छ व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
ऋषिकेश:- डॉ अग्रवाल ने श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज से हिंदी विषय की अध्यापिका सुशीला बर्थवाल, साहित्यकार डॉ सुनील थपलियाल, प्रबोध उनियाल, अशोक क्रेजी को सम्मानित किया।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा मिला था। वर्ष 1953 से राजभाषा प्रचार समिति द्वारा इस दिन को मनाया जाने लगा। उन्होंने कहा कि हिन्दी न केवल भारत के विभिन्न हिस्सों में बोली जाती है, बल्कि इसे विश्व के अनेक देशों में भी अपनाया गया है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में, डिजिटल युग के साथ-साथ हिन्दी का प्रचलन भी बढ़ा है। यह दिवस हिंदी भाषा के महत्त्व को दर्शाता है। हिंदी दिवस न केवल हिंदी भाषा की प्रतिष्ठा का प्रतीक है, बल्कि यह देश की सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश मनोज ध्यानी, जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, जिला मंत्री सुमित पंवार, महामंत्री दीपक बिष्ट, प्रधान प्रतीतनगर राजेश जुगलान, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, पार्षद राजेश कुमार, माधवी गुप्ता, राजपाल ठाकुर, रूपेश गुप्ता, संजीव पाल, अखिलेश मित्तल, मोहित शर्मा, चंदू यादव, सुजीत यादव, सुमित सेठी, गुड्डी कालुड़ा, सुधा असवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निवेदिता सरकार ने किया।