arunabh raturi.janswar.com

ऋषिकेश पुलिस के द्वारा ऑल्टो कार में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कुल 25 पेटी बरामद।

कोतवाली ऋषिकेश 23/03/2024:- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है|

आदेश के अनुपालन श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के मार्गदर्शन तथा श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश के समस्त अधिकारी कर्मचारी गणों को उपरोक्त क्रम में ब्रीफ कर अलग-अलग टीमें गठित कर अवैध शराब की बिक्री व तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित करते हुए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जिस क्रम में आज दिनांक 23 मार्च 2024 को ऋषिकेश पुलिस के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर जंगलात बैरियर ऋषिकेश के पास से दो अभियुक्तो को ऑल्टो कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK07N5543 में कुल 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया है।

नाम पता अभियुक्त
अनिल यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी गली नंबर 20 शिवाजी नगर ऋषिकेश देहरादून
2-सुनील चौहान पुत्र लखन चौहान निवासी उपरोक्त

बरामदगी विवरण
1-कुल 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मार्का डबल ब्लू व्हिस्की
2-ऑल्टो कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK07N5543

पुलिस टीम
1-अपर उप निरीक्षक मनीष पवार 2-कांस्टेबल सोविंद्र
3-कांस्टेबल दिनेश कामली  4-कांस्टेबल पुष्पेंद्र
5-कांस्टेबल मिथिलेश

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!