ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

आईडीपीएल फैक्ट्री के अंदर चोरी करने वाले 02 चोर गिरफ्तार, माल बरामद।

घटना विवरण
कोतवाली ऋषिकेश:- दिनांक 13 मार्च 2024 को कोतवाली ऋषिकेश में वादी हरीश वर्मा, वन आरक्षी ऋषिकेश रेंज के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई की दिनांक 13 मार्च 2024 को आईडीपीएल फैक्ट्री में दो चोरों विजय कुमार, नवीन कुमार के द्वारा फैक्ट्री के अंदर से कंप्यूटर से संबंधित व अन्य लोहे का सामान सामान चोरी करते हुए मौके पर ही पकड़ लेने के संबंध में दी गई। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर दोनों चोरों को पुलिस हिरासत में लिया गया तथा चोरी से संबंधित शत प्रतिशत माल बरामद किया गया है। दोनों अभियुक्तों को निर्धारित समय अवधि में माननीय न्यायालय पेश कर जिला कारागार दाखिल किया गया है।

नाम पता अभियुक्तगण
1-विजय कुमार पुत्र भगवत प्रसाद निवासी मीरा नगर ऋषिकेश देहरादून
2-नवीन कुमार पुत्र राजवीर सिंह मूल निवासी भिवानी हरियाणा, हाल निवासी मीरा नगर ऋषिकेश देहरादून

बरामदगी विवरण
1-01 प्रिंटर एचपी कंपनी 2-01 सीपीयू लेनेवो कंपनी
3-01 यूपीएस सेफ टेक कंपनी  4-एक प्लास
5-एक टॉर्च  6-अन्य लोहे का सामान

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!