ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

कोतवाली ऋषिकेश:- दिनाँक-08/02/2024 श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अपराध की रोकथाम हेतु निरोधात्मक कार्रवाई करने हेतु आवदेशित किया गया है| जिस क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगणों को उपरोक्त आदेश निर्देशों के पालन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के क्रम में ब्रीफ कर आदेशित किया गया। जिस क्रम में दिनांक 07 फरवरी 2024 की रात्रि पुराना रेलवे स्टेशन के पास से एक अभियुक्त को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

नाम पता अभियुक्त
अनिल कुमार उर्फ गोल्डी पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम चरथगढ़ थाना महतपुरा जिला ऊना हिमाचल प्रदेश उम्र 27 वर्ष

बरामदगी
01 अवैध चाकू

पुलिस टीम
1-कांस्टेबल मिथिलेश
2-कांस्टेबल अशोक

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!