अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में रविवार से विश्व ग्लूकोमा जनजागरुकता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
ऐम्स के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजीव मित्तल व डा. अजय अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को काला मोतियाबिंद के प्रति जागरुक करना है और उन्हें इससे होने वाले नफा नुकसान से अवगत कराना है। जनजागरुकता से ही लोग इस बीमारी के चलते अंधेपन का शिकार होने से बच सकते हैं, लिहाजा जनजागरुकता कार्यक्रम से उन्हें इस दिशा में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि 6 से 12 मार्च तक विश्व ग्लूकोमा जनजागरुकता सप्ताह मनाया जाता है, जिसके तहत 7 से 12 मार्च तक एम्स संस्थान के नेत्र रोग विभाग में आने वाले मरीजों का निशुल्क पंजीकरण व परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले कि लोगों को यह बीमारी अपनी गिरफ्त में ले ले और वह अंधता का शिकार हो जाएं उन्हें नियमिततौर पर काला मोतिया की जांच करानी चाहिए। उन्होंने लोगों से इस सप्ताह के तहत संस्थान में आकर ग्लूकोमा जांच की अपील की है।
—————————————————-
चार पेटी अँग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने दो तस्कर गिरफ्तार किये।
पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06-03-2022 को थाना गैरसैंण द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्तों 1-हयात सिंह पुत्र स्व0 कल्याण सिंह निवासी कलचुण्डा माईथान(गैरसैंण) उम्र-59 वर्ष 2- हिम्मत सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी कलचुण्डा (गैरसैंण) उम्र- 37 वर्ष को 04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया।
अवैध शराब के विरुद्ध जनपद में लगातार अभियान जारी है।