Arunabh raturi.janswar.com

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में बैसाखी पर्व पर कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी शामिल हुए।

ऋषिकेश 14 अप्रैल 2024:-आज रेलवे रोड स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में बैसाखी पर्व पर कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी शामिल हुए।

गुरुद्वारे में पहुंचकर श्री अग्रवाल जी ने पवित्र ग्रंथ गुरुग्रंथ को प्रणाम किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद शबद कीर्तन में सम्मिलित हुए।

वहीं, डॉ अग्रवाल ने बैशाखी पर्व के अवसर पर गंगा स्नान किया। इस अवसर पर मां गंगा से उन्होंने देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की और देशवासियों को बैसाखी के पवित्र पर्व की बधाई दी।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!