ऋषिकेश एम्स में भर्ती महिला कोरोना(कोविद-19) पॉजीटिव निकली।पढिए janswar.com में।

प्रो.यू.बी.मिश्रा

समाचार प्रेषण- नागेन्द्र प्रसाद रतूड़ी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती नैनीताल की महिला पेसेंट की कोविड 19 रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार संस्थान में एक महिला को ब्रेन स्ट्रोक होने पर बीते 22 अप्रैल को भर्ती किया गया था। एम्स संस्थान की ओर से मंगलवार को जारी बयान में संचित अध्यक्ष (अस्पताल प्रशासन) प्रो। यूबी मिश्रा ने बताया कि नैनीताल निवासी 56 वर्षीया महिला बीती 22 अप्रैल को एम्स ऋषिकेश में भर्ती हुई थी। जिसे ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत थी। यह महिला नैनीताल के स्वामी विवेकानंद अस्पताल में भर्ती थी, जहां इसका स्ट्रोक का इलाज चल रहा था। वहां से श्रीराम मूर्ति अस्पताल बरेली रेफर किया गया था, श्रीराममूर्ति अस्पताल से इसे 22 को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया था। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों अस्पतालों से प्राप्त रिपोर्ट में महिला रोगी का कोविड 19 का टेस्ट भी हुआ था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। एम्स में भर्ती इस महिला को 27 अप्रैल को फीवर आया था, जिसके कारण इसका संस्थान में विभाजित 19 का टेस्ट किया गया। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार (आज) पित्तीव आई है। जिसके बाद अस्पताल में महिला मरीज को आइसोलेट करने की पूरी शुरुआत कर दी गई है। उन्होंने बताया कि महिला के प्राइमरी कांट्रेस्ट में आए लोगों की जांच चल रही है। बताया कि स्वामी विवेकानंद अस्पताल नैनीताल व श्रीराममूर्ति अस्पताल बरेली में इस महिला के संपर्क में करीब 50 लोग आए हैं। साथ ही महिला के साथ दो पेसेंट और दो अटेंडेंट को भी चिहिंत किया गया है। बताया कि इस बाबत महिला जिन अस्पतालों में भर्ती हो रही है वहां भी इसकी जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि संस्थान में इस महिला के प्राइमरी व सेकेंड्री कांट्रेक्ट में लगभग 70 से 80 स्टाफ को कोरोनटाईन करना पड़ेगा, जिसके लिए इंस्टीट्यूट में पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है, लिहाजा इसके लिए जिला प्रशासन से संपर्क स्थापित कर ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *