उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव-2022भाजपा ने 48 सीट,कांग्रेस ने 18,बसपा ने-2 व निर्दलीयों ने 02 सीटें जीती।मुख्यमंत्री धामी व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हारे-Janswar.com

– नागेन्द्र प्रसाद रतूड़ी

उत्तराखण्ड विधान सभा निर्वाचन 2022 में पहली बार भाजपा ने इस मिथक को तोड़ा कि सत्तारूढ पार्टी दुबारा नही जीतती।इस चुनाव में भाजपा ने सभी आकलनों झुठला कर 48 सीटें प्राप्त कर पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया है।हां यह मिथक बरकार रहा की सत्तासीन मुख्यमंत्री नहीं जीत पाता।जिसके तहत वर्तमान भाजपा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके निर्वाचन क्षेत्र में हार का मुंह देखना पड़ा।
18 सीटें जीत कर कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही।उसे पिछले चुनाव की अपेक्षा 07 सीटें अधिक मिली। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी  विधान सभा हार का सिलसिला जारी रखा।उनकी पुत्री अनुपमा रावत ने हरिद्वार ग्रामीण से जीत दर्ज की।
इसी प्रकार पूर्वमंत्री हरकसिंह रावत कांग्रेस में जाकर बहू के लिए टिकट मांगा  था पर वे उन्हें जितवा नहीं सके।कांग्रेस से भाजपा में आयीं रेनू बिष्ट ने यमकेश्वर से जीत कर यहां से भाजपा की जीत को सुनिश्चित किया।भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी अपनी जीत बरकरार रखी। जब कि कांग्रेस के गणेश गोदियाल हार गये। शिक्षामंत्री रहे अरविन्द पाण्डेय ने शिक्षा मंत्री के न जीतने का मिथक तोड़ते हुए अपनी जीत दर्ज की। विधानसभा अध्यक्ष ने ऋषिकेश से अपनी जीत दर्ज की।

हरिद्वार से बहुजन समाज पार्टी  को दो सीट मिलने से बसपा की वापसी हुई है जबकि राज्यआन्दोलन  में आगे रहने वाला उत्तराखण्ड क्रांति दल के हाथ मायूसी ही लगी।उक्रांद के पूर्व अध्यक्ष अपनी सीट गंवा गये।उनको चिंतन करना ही चाहिए।चिन्तन का दिखावा करने से जीत नहीं मिलती।

विधानसभा चुनाव 2022 चुनाव परिणाम

विधानसभा नाम पार्टी

1 पुरोला – दुर्गेश्वर लाल- भाजपा
2 यमुनोत्री – संजय डोभाल -निर्दलीय
3 गंगोत्री – सुरेश सिंह चौहान-भाजपा
4 बद्रीनाथ – राजेन्द्र सिंह भण्डारी -कांग्रेस
5 थराली – भोपाल राम टम्टा-भाजपा
6 कर्णप्रयाग – अनिल नौटियाल-भाजपा
7 रूद्रप्रयाग – भारत सिंह चौधरी-भाजपा
8 केदारनाथ -श्रीमती शैलारानी रानी रावत-भाजपा
9 घनसाली – शक्तिलाल शाह-भाजपा
10 देवप्रयाग – विनोदकंडारी-भाजपा
11 नरेन्द्र नगर – सुबोध उनियाल-भाजपा
12 प्रतापनगर – विक्रम सिंह नेगी-कांग्रेस
13 चकराता – प्रीतम सिंह -कांग्रेस
14 विकासनगर-मुन्नासिंह चौहान-भाजपा
15 सहसपुर – सहदेव सिंह पुण्डीर -भाजपा
16 धर्मपुर -विनोद चमोली-भाजपा
17 राजपुर रोड़ – खजानदास-भाजपा
18 देहरादूनछावनी – श्रीमती सविता कपूर-भाजपा
19मसूरी – गणेश जोशी-भाजपा
20 डोईवाला – वृजभूषण गैरोला-भाजपा
21 ऋषिकेश – प्रेमचन्द्र अग्रवाल-भाजपा
22 हरिद्वार शहर – मदन कौशिक-भाजपा
23 रानीपुर- आदेश चौहान-भाजपा
24 ज्वालापुर -रवि बहादुर -कांग्रेस
25 भगवान पुर – श्रीमती ममता राकेश -कांग्रेस
26 झबरेड़ा – वीरेन्द्र कुमार-कांग्रेस
27 पिरान कलियर – फुरकान अहमद-कांग्रेस
28 रूडकी – प्रदीप बत्रा-भाजपा
29 खानपुर – उमेश कुमार-निर्दलीय
30 मंगलौर – सरवत करीम अंसारी-बसपा
31 लक्सर – शहजाद-बसपा
32 हरि ग्रामीण – अनुपमा रावत-कांग्रेस
33 यमकेश्वर – श्रीमती रेनू बिष्ट-भाजपा
34 पौड़ी – राजकुमार पोरी-भाजपा
35 श्रीनगर – डा.धनसिंह रावत-भाजपा
36 चौबट्टाखाल – सतपाल महाराज-भाजपा
37 लैंसडौन – दलीप सिंह रावत-भाजपा
38 कोटद्वार – श्रीमती ऋतुभूषण खण्डूड़ी-भाजपा
39 धारचूला – हरीश धामी-कांग्रेस
40 डीडीहाट – विशन सिंह-भाजपा
41 पिथौरागढ – मयूख महर-कांग्रेस
42 गंगोलीहाट – फकीर राम -भाजपा
43 कपकोट – सुरेश गरिया-भाजपा
44 द्वाराहाट – मदनसिंह बिष्ट-कांग्रेस
45 सल्ट – महेश जीना भाजपा-जीते
46 रानीखेत – प्रमोद नैनवाल-भाजपा
47 अल्मोड़ा – कैलाश शर्मा-भाजपा
48 जागेश्वर – मोहन सिंह -भाजपा
49 लोहाघाट – खुशाल सिंह अधिकारी-कांग्रेस
50 चंपावत -कैलास चन्द्र गहतोड़ी-भाजपा
51 लालकुआं – डा.मोहन सिंह बिष्ट-भाजपा
52 भीमताल – रामसिंह कैड़ा-भाजपा
53 नैनीताल- श्रीमती  सरिता आर्य-भाजपा
54 हल्द्वानी – सुमित हृदयेश-कांग्रेस
55 कालाढूंगी – बंशीधर भगत-भाजपा
56 रामनगर – दीवानसिंह बिष्ट-भाजपा
57 काशीपुर – त्रिलोक सिंह चीमा-भाजपा
58 बाजपुर – यशपाल आर्य-कांग्रेस
59 रूद्रपुर – शिव अरोड़ा-भाजपा
60 किच्छा – तिलकराज बेहड़-कांग्रेस
61 सितारगंज – सैरभ बहुगुणा-भाजपा
62 नानकमत्ता- गोपालसिंह राणा-कांग्रेस
63 खटीमा – भुवनचन्द्र कापड़ी – कांग्रेस
64 रायपुर – उमेश शर्मा काऊ-भाजपा
65 टिहरी किशोर उपाध्याय-भाजपा
66 धनोल्टी – प्रीतम सिंह पंवार-भाजपा
67 सोमेश्वर – श्रीमती रेखा आर्य-भाजपा
68 गदरपुर -अरविंद पाण्डेय-भाजपा
69 जसपुर -आदेश चौहान-कांग्रेस
70 बागेश्वर -चन्दन रामदास-भाजपा

दल वार स्थिति

भाजपा-48, कांग्रेस-18,निर्दलीय-02 बसपा-02 कुल -70

विजयी महिलाओं की स्थिति-

कुल-08

भाजपा-06

कांग्रेस-02

सभी विजयी  विधायकों को हार्दिक शुभकामनाएं-सम्पादक