उत्तराखण्ड पुलिसअतिथि देवो भवः के भाव से पर्यटन पुलिस के रूप में तीर्थयात्रियों के स्वागत हेतु तैयार है।-Janswar.com

 

मित्र पुलिस के जवान पर्यटन पुलिस के रुप में अतिथि देवो भवः के भाव से तीर्थयात्रियों के स्वागत हेतु हैं तैयार, चमोली पुलिस के जवानों को सौहार्दपूर्ण व्यवहार,शिष्टाचार व यात्रियों को हर सम्भव मदद करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए निर्देश
सुरक्षित चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रियों की मदद हेतु जनपद चमोली में सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर कुल 8 पुलिस सहायता केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें नियुक्त पुलिस कर्मी 24 घण्टे यात्रियों की सहायता हेतु तत्पर रहेंगे। पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा पुलिस सहायता केन्द्रों में नियुक्त पुलिस कर्मियों को सतर्कता से अपने कर्तव्य का निर्वहन करने सम्बन्धी निर्देश दिए गए हैः-
• पुलिस सहायता केन्द्रों में नियुक्त कर्मी पर्यटन पुलिस के लिए निर्धारित वर्दी धारण करेंगे।
• प्रत्येक पुलिस सहायता केन्द्र पर सुझाव/फीडबैक रजिस्टर रखा जाएगा,जिसमें यात्रियों से बेहतर यात्रा व्यवस्था सम्बन्धी सुझाव एवं यात्रानुभव सम्बन्धी फीडबैक अंकित कराए जाएंगे।
• यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाएगा।
• ड्यूटी के दौरान नशीले पदार्थों का सेवन नहीं किया जाएगा एवं मोबाइल फोन का अनावश्यक प्रयोग नहीं किया जाएगा।
• लाउडहेलर का नियमित रुप से प्रयोग कर तीर्थयात्रियों को मौसम/यात्रा मार्ग सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।