अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिविल में प्रदेश  के पुलिस  महानिदेशक ने  किया प्रतिभाग-www.janswar.com 

 

अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिविल में प्रदेश  के पुलिस  महानिदेशक ने  किया प्रतिभाग 

 

अल्मोड़ा:(अशोक कुमार  पाण्डेय ) अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल” के  प्रथम दिन प्रदेश के  पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार ने प्रतिभाग किया। फेस्टिवल में उनके  द्वारा लिखी गयी  बहुचर्चित पुस्तक साइबर एनकाउंटर्स पर परिचर्चा हुई। कार्यक्रम में  महानिदेशक, उत्तराखंड श्री अशोक कुमार, के साथ ममता बिष्ट के संचालन में वर्तमान परिदृश्य में साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों के साथ ही पुस्तक के विभिन्न पहलुओं और वर्तमान में इसकी उपयोगिता के संबन्ध में चर्चा की। इस दौरान श्री अशोक कुमार ने साइबर सुरक्षा से सम्बन्धित लोगों के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर भी दिए। कार्यक्रम में लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

पुस्तक के लेखक पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने साइबर अपराध से जुड़ी अनेक घटनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध से बचाव के लिए हमें किस प्रकार सतर्क रहना चाहिए। साइबर अपराध और उससे पार पाने के लिए हमारे सामने क्या चुनौतियां हैं, इसकी भी उन्होंने जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान श्री नीलेश आनंद भरणे, आईजी कुमाँयू रेंज, श्री रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा, स्थानीय पुलिस अधिकारी व शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।