अल्मोड़ा में तेज रफ्तार डंपर द्वारा बाईक को टक्कर मारने के हादसे में 09 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत।#महिला कांग्रेस की पूर्व  जिलाध्यक्ष के निधन पर कांग्रेसियों ने किया शोक व्यक्त।www.janswar.com

अल्मोड़ा(अशोक कुमार पांडेय):अपने बच्चों को स्कूल ले जा रहे स्कूल संचालक की बाईक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्क्कर मार दी जिससे उनके 09 वर्षीय बेटा बाईक से छिटक कर बुरी तरह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों नेउसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार सुबह 08 बजे पांडेखोला निवासी आनन्द गौनी बाईक से अपने विद्यालय जा रहे थे उनके साथ उनकीा पुत्र व पुत्री भी बाईक में सवार थी। वे पांडेखोला के देवड़ी पेट्रोलपम्प के निकट पहुँचे ही थे कि एक तेज रफ्तार डम्पर ने उनकी बाईक को टक्कर मार दी जिससे वे और उनकी पुत्री तो बच गयीं पर उनका 09 वर्षीय बेटा निर्मल बाईक से छिटक कर बुरी तरह घायल हो गया।उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आनन्द गौनी रैलापाली में एन.बी.यू. ऐकेडमी नाम के अपने स्वयं का विद्यालय का संचालन करते हैं।
पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर शव का पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर दीहै। *******

महिला कांग्रेस की पूर्व  जिलाध्यक्ष के निधन पर किया शोक व्यक्त।

अल्मोड़ा-(अशोक कुमार पांडेय)अल्मोड़ा कांग्रेस की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती शान्ति बिष्ट के अकस्मात निधन पर कांग्रेसजनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि स्व० बिष्ट कांग्रेस की बेहद ऊर्जावान एवं समर्पित कार्यकर्ता थी।शोक व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,विधायक मनोज तिवारी,पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,कांग्रेस प्रदेश सचिव गोपाल चौहान,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,आनंद सिंह बगडवाल,भुवन चन्द्र जोशी,ललित जलाल,शैलेन्द्र टम्टा,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,प्रदेश सचिव परितोष जोशी,पंकज काण्डपाल, नारायण दत्त पाण्डे,महेश आर्या,राधा बिष्ट,लीला जोशी,गीता मेहरा,नूर अकरम खान,राबिन भण्डारी, वैभव पाण्डेय,मदन डांगी,बिंदु रौतेला,दीप सिंह डांगी सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।