ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

अल्मोड़ा:07 फरवरी(अशोक कुमार पाण्डेय)  को भारतीय जनता पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय पाताल देवी में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक में 10-02-2024 को प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का “मातृ शक्ति आजिविका” महोत्सव हवालबाग अल्मोड़ा में आगमन होना है कि तैयारी बैठक की।

बैठक में सभी पार्टी पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी दी गयी।बैठक में अल्मोड़ा बागेश्वर दुग्ध संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष गिरिश खोलिया का स्वागत किया। तत्पश्चात जिला मंत्री संजय डालाकोटी के चचेरे भाई,नगर महामंत्री मनोज जोशी जी के ताऊ जी,व किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री नवीन बिष्ट के चाचा जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना की,जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,पूर्व दर्जा मंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविन्द पिलख्वाल, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, ललित दोसाद,पंचायत प्रकोष्ठ महेश नयाल,महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मिडिया प्रभारी पूनम पालीवाल,अरविन्द बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भटृ,कैलाश गुरुरानी,महिपाल बिष्ट,मीना भैसोडा़ आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!